चीन को चुनौती! दक्षिण चीन सागर पर अमेरिकी बमवर्षकों ने भरी उड़ान...

शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (13:27 IST)
टोक्यो। अमेरिका के दो बमवर्षक विमानों ने विवादास्पद दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ान भरकर चीन को खुली चुनौती दी है।
 
अमेरिकी वायुसेना ने एक वक्तव्य जारी करके इसे अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र मानने पर बल दिया। चीन हालांकि इस व्यस्त जलमार्ग पर अपना कब्जा बताता रहा है।
 
जापानी लडाकू विमानों ने गुरुवार की उड़ानों से पहले निकट के पूर्वी चीन सागर में दो बी-1 विमानों को प्रशिक्षित किया था। पहली बार अमेरिकी और जापानी सेना ने रात्रि सैन्य अभ्यास किया।
 
उत्तर कोरिया द्वारा लंबी दूरी की मिसाइल विकसित करने के दावे के बाद अमेरिकी सैन्य गतिविधियों में तेजी आई है। इस दावे के मुताबिक इससे अमेरिका पर खतरा बढ़ गया है। अमेरिका मिसाइलों और परमाणु बमों के अनुसंधान को रोकने के लिए उत्तर कोरिया पर चीन के जरिए और अधिक दबाव बढ़ाना चाहता है। (एजेंसियां) 

वेबदुनिया पर पढ़ें