दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राजदूत पर हमला

गुरुवार, 5 मार्च 2015 (11:22 IST)
वॉशिंगटन। दक्षिण कोरिया में अमेरिका के राजदूत मार्क लिपर्ट पर सोल में उस समय हमला हुआ जब वे भाषण दे रहे थे। अमेरिकी विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कहा कि हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राजदूत मार्क लिपर्ट पर सोल में सुबह उस समय हमला हुआ जब वे भाषण दे रहे थे। हम हिंसा के इस कृत्य की आलोचना करते हैं।

लिपर्ट (42) को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैरी ने कहा कि राजदूत का एक स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्हें ऐसी चोटें नहीं लगी हैं जिससे उसकी जान को खतरा हो। सोल में दूतावास स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर रहा है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने हाल में वाषिर्क संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें