न्यूयॉर्क। एक नए सर्वे के अनुसार कम्प्यूटर के दौर में आभासी दुनिया से पैदा हाने वाली प्रतिस्पर्धा किसी व्यक्ति के काम करने के प्रयास को बढ़ावा देते हैं। सर्वे में कहा गया है कि आभासी दुनिया से कोई व्यक्ति उतना ही प्रभावित होता है जितना वह निजी जीवन में अपने दोस्त या सहकर्मी के काम की सफलता से होता है।
शोधकर्ताओं ने गणितीय मॉडल पर यह शोध किया है। उन्होंने शोध के लिए अलग-अलग समूह बनाए और उनमें काम बांटे। काम के परिणाम से यह साबित हुआ कि आभासी दुनिया का दबाव लोगों के व्यवहार को प्रभावित करता है। सबसे ज्यादा काम उस समूह ने किया था जिसने आभासी दुनिया पर देखा था कि दूसरा समूह उनसे काम के मामले में आगे निकल गया है।