कराची में मारा गया कंधार विमान अपहरण में शामिल आतंकी

Webdunia
मंगलवार, 8 मार्च 2022 (15:18 IST)
कराची। 1999 के कंधार विमान अपहरण मामले में शामिल आतंकी जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद आखुंड की मंगलवार को हत्या कर दी गई।
 
जहूर मिस्त्री दिसंबर 1999 में कंधार विमान अपहरण के 5 अपहरणकर्ताओं में से एक था। मीडिया खबरों के अनुसार, जहूर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। वह एक कारोबारी के रूप में पाकिस्तान में छिपा हुआ था।
 
उल्लेखनीय है कि इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 को 24 दिसंबर 1999 को नेपाल की राजधानी काठमांडू से अपहरणकर्ताओं ने कब्जे में ले लिया था। यह विमान को काठमांडू से दिल्ली जा रहा था लेकिन अपहरणकर्ता इसे अफगानिस्तान के कंधार ले गए।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख