नष्ट हो रही है चीन की दीवार!

मंगलवार, 30 जून 2015 (15:00 IST)
बीजिंग। विश्व के सात महान आश्चर्यों में से एक चीन की मशहूर दीवार के अब नष्ट होने का खतरा मंडराने लगा है। प्राकृतिक परिस्थितियों और मानवीय लापरवाही के कारण इस ऐतिहासिक विरासत का 30 प्रतिशत हिस्सा विलुप्त हो चुका है। पर्यटन ने भी इस ऐतिहासिक संरचना को काफी नुकसान पहुंचाया है।
 
पत्थर और मिट्टी से बनी चीन की यह दीवार कई हिस्सों में पूर्व में शानहायगुआन से लेकर पश्चिम में लोप नुर तक हजारों किलोमीटर में फैली हुई है। 
 
ग्रेट वॉल ऑफ चाइना सोसाइट के सर्वे के अनुसार यह महान दीवार अब कई हिस्सों में बंट चुकी है। कई टॉवर इतने जर्जर हो चुके हैं कि एक बारिश और तूफान में ही ढहने की आशंका है।
 
इस दीवार का निर्माण तीसरी शताब्दी ईसापूर्व में शुरू हुआ था, लेकिन इसका 6,300 किलोमीटर हिस्सा मिंग राजवंश के शासन के दौरान 14 से 17 शताब्दी के बीच बना। इसमें से 1,962 किलोमीटर हिस्सा समय के साथ विलुप्त हो चुका है। 
 
सुत्रों के अनुसार कुछ लोग तो अपना मकान बनाने के लिए यूनेस्को के इस विश्व धरोहर स्थल से ईंटे तक चुरा ले जा रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें