न्यूजीलैंड में तेज भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, 3 से 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका

शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (08:21 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के कई हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: बार-बार भूकंप : यानी पृथ्वी मनुष्य से खुश नहीं है!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्माडेक द्वीप में पिछले कुछ घंटों के दौरान कई बार भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए जिनमें से एक की तीव्रता 8.1 मापी गई। समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेरॉल्ड' के मुताबिक लोगों को तटीय इलाके खाली करने के लिए कहा गया है। अमेरिका की सुनामी चेतावनी प्रणाली ने तटीय क्षेत्रों में 3 से 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी