अंकारा। दो आत्मघाती हमलावरों ने तुर्की की राजधानी अंकारा में पुलिस के अभियान के दौरान खुद को उड़ा लिया। अधिकारियों ने इन संदिग्ध हमलावरों को आत्मसमर्पण करने को कहा था।
आधिकारिक सामाचार एजेंसी 'अनादोलु' के अनुसार दोनों संदिग्धों ने जिस कार बम को तैयार किया था, उसी को उड़ा दिया। इस घटना में दोनों संदिग्ध मारे गए। (भाषा)