तुर्की ने 4500 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

बुधवार, 8 फ़रवरी 2017 (10:56 IST)
अंकारा। तुर्की सरकार ने एक आधिकारिक डिक्री प्रकाशित कर लगभग  4,500 सरकारी कर्मचारियों को उनके पदों से बर्खास्त करने का आदेश दिया है। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में से आधे से अधिक कर्मचारी शिक्षा मंत्रालय के हैं।
गौरतलब है कि तुर्की में गत वर्ष जुलाई माह में हुए तख्तापलट के असफल प्रयास के बाद सरकार विभिन्न विभागों का पुनर्गठन कर रही है। तख्तापलट के असफल प्रयास के बाद तुर्की अब तक कुल 1,25,000 से अधिक अधिकारियों को बर्खास्त या निलंबित कर चुका है। इसके अलावा तख्तापलट में शामिल सेना, पुलिस और अन्य क्षेत्रों के लगभग 40,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें