गुटेरेस ने की भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश

मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (08:59 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के मुद्दे को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का आग्रह किया है।
 
गुटेरेस ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के कारण हो रही मौतों को टालने के उद्देश्य से इस बातचीत का आग्रह किया है।
 
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन डुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता में मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं बशर्ते दोनों पड़ोसी देश श्री गुटेरेस की बात मानें।
 
प्रवक्ता के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र प्रमुख कश्मीर क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने दोनों देशों से इस संबंध में बातचीत करने का आग्रह किया है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी