जिम मैटिस बोले- उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को मनाएगा अमेरिका

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (12:13 IST)
पनमुनजोम। अमेरिका के रक्षामंत्री जिम मैटिस ने उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया की सीमा क्षेत्र की यात्रा के दौरान कहा कि युद्ध उनका लक्ष्य नहीं है।
        
मैटिस ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को परमाणु परीक्षण को रोकने के लिए राजी करने की कोशिश करेंगे क्योंकि युद्ध अमेरिका का लक्ष्य नहीं है।
    
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के द्वारा सर्वसम्मति से निंदा करने के बावजूद उत्तर कोरिया लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है जो क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरनाक है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी