अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते वक्त चोटिल हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बिडेन

सोमवार, 30 नवंबर 2020 (10:56 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन के दाहिने पैर की मांसपेशी में खिंचाव हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बिडेन का उपचार कर रहे डॉ. केविन ओ कोन्नोर ने कहा कि एक्स-रे कराने पर पता चला कि हड्डी टूटी नहीं है। उनकी एक और जांच करवाई जाएगी।
ALSO READ: बिडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की, ब्लिंकेन हो सकते हैं विदेश मंत्री
शनिवार को अपने पालतू कुत्ते 'मेजर' के साथ खेलते वक्त बिडेन का पैर फिसल गया था और उनका टखना मुड़ गया था। इसके बाद हड्डियों के विशेषज्ञ चिकित्सक ने उनकी जांच की थी। 
 
बिडेन अगले वर्ष 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनकी आयु 78 वर्ष है और वे इस पद पर आसीन होने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति होंगे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी