मध्य नाइजीरिया में किसानों पर हमला, 86 लोगों की मौत

सोमवार, 25 जून 2018 (10:46 IST)
जोस (नाइजीरिया)। मध्य नाइजीरिया में संदिग्ध घूमंतु सवारों ने किसानों पर हमला कर 86 लोगों की हत्या कर दी। इससे पहले बेरोन किसानों ने गुरुवार को फुलानी घूमंतु समूह पर हमला कर दिया था। उसके बाद ही प्लाटेयू प्रांत के बारीकिन लादी इलाके में रविवार को यह ताजा हमला हुआ है।


राज्य के पुलिस आयुक्त उनदी आदि ने बताया कि कल हुई झड़प के बाद बेरोम गांव की तलाशी के दौरान कुल 86 लोगों के शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि छह लोग घायल हुए हैं और 50 मकान जला दिए गए हैं। सभी शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

गौरतलब है कि नाइजीरिया में जमीन और अन्य संसाधनों को लेकर किसानों और घूमंतु समूहों में अक्‍सर हिंसक झड़पें होती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे जाते हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी