अनैतिक रिश्ते बनाने पर महिला को 10 साल की कैद

गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (15:12 IST)
ओक्लाहोमा, अमेरिका। अमेरिका के इस शहर की एक महिला को अपनी ही बेटी के साथ शादी करने के मामले में दोषी पाया गया है। 44 वर्षीय महिला पैट्रिसिया स्पैन ने अपनी 26 वर्षीय बेटी सिस्टी स्पैन के साथ 2014 में शादी कर ली थी। महिला ने मार्च 2016 में कॉमांन्से काउंटी में बेटी के साथ शादी कर ली थी। 
 
महिला के दोनों बच्चों की परवरिश उनकी दादी ने की थी। 'द इंडिपेंडेंट' में प्रकाशित एक समाचार के अनुसार 5 महीने बाद ही चाइल्ड वेलफेयर इन्वेस्टीगेशन के दौरान अथॉरिटीज को इस संबंध के बारे में जानकारी मिली थी। विदित हो कि पैट्रिसिया की बेटी सिस्टी ने मां पर धोखे से शादी करने का आरोप लगाया था। 
 
अदालत ने पैट्रिसिया को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि वर्ष  2008 में महिला ने अपने बेटे से भी शादी कर ली थी। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक बेटे ने 15 महीने बाद इसे गलत बताते हुए याचिका दायर कर इस शादी को रद्द करने की मांग की थी। हलफनामे के अनुसार पैट्रिसिया ने पुलिस को बताया कि लंबे समय बाद दोनों ने मिलने के बाद दोस्ती कर ली थी। 
 
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार पैट्रिसिया और मिस्टी के अनैतिक संबंधों के उजागर होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मिस्टी ने बताया कि उसकी मां ने उससे धोखाधड़ी कर शादी की है। मिस्टी ने कहा कि उसकी मां ने कहा था कि उसके जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों में उसका नाम मां के तौर पर नहीं होगा। 
 
मिस्टी के आवेदन पर इस शादी को कोर्ट की ओर से इस साल अक्टूबर में ही खारिज कर दिया गया था। मिस्टी ने कहा कि उसकी मां ने उससे कहा कि उसने शादी को लेकर वकीलों से राय ली है और यह किसी भी तरह का अपराध नहीं होगा। विदित हो कि अमेरिका के ओक्लाहोमा प्रांत में करीबी संबंधी के साथ ही शादी रचाने को अनैतिक माना जाता है। ऐसा करने पर 10 साल तक की कैद होती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी