महिलाओं की अंडरवियर चुराता है सेंधमार

अलास्का के कोडियाक कस्बे में महिलाओं के अंडरवियर चुराने वाला एक चोर सक्रिय है। अलस्का राज्य के ट्रुपर्स का कहना है कि हाल ही में सेंधमारी की घटनाएं बढ़ी हैं और जो लोग छुट्‍टियों के बाद अपने घर वापस आए हैं तो उन्हें घर से एक चीज गायब मिली है। यह चीज है महिलाओं के अंडरवियर। 
 
मछुआरिन हान्ना क्लार्क का कहना है कि पिछली गर्मियों के दौरान जब वे मछली मारने के दौरों के बाद अपने घर आईं तो उन्हें घर से अपने अंडरवियर गायब मिले। पहले तो उनकी समझ में नहीं आया लेकिन जब उन्होंने बुधबार को समाचार सुना तो समझ में आ गया कि चोरियों के पीछे कौन सक्रिय है। क्लार्क का कहना है कि वे इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि अंडरवियर चुराने वाला कोई चोर भी है।
 
क्लार्क मजाक में कहती हैं कि ऐसा लगता है कि चोर का चुनाव अच्छा है क्योंकि वह उनकी 150 डॉलर की विक्टोरिया'ज सीक्रेट की अंडरवियर ले गया है। ट्रुपर्स ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया है क्योंकि उनका कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। साथ ही, उन्होंने लोगों को सचेत किया है कि वे अपने घरों को ताला लगाना ना भूलें।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें