जी हां, ‘हैरी पॉटर’ उपन्यास श्रृंखला की लेखिका जेके रोलिंग अब पेड़ पर भी रह सकेंगी। उन्हें अपने बगीचे में ट्री हाउस बनाने की अनुमति मिल गई है। 47 वर्षीय लेखिका एडिनबर्ग स्थित अपने घर के परिसर में 40 फुट ऊंचा ट्री हाउस बनाना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने नगर परिषद से मंजूरी मांगी थी।
डेली एक्सप्रेस की खबर के अनुसार रोलिंग 2,50,000 पाउंड की अनुमानित लागत से ये ट्री हाउस बनवाएंगी। पिछले महीने रोलिंग के आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने एडिनबर्ग नगर परिषद में आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन इन्हें दरकिनार करते हुए अधिकारियों ने रोलिंग को इसकी मंजूरी दे दी है। (भाषा)