IPL 2021 वापस शुरु होने से पहले जान लीजिए किस फ्रैंचाइजी ने किए हैं कितने रिप्लेसमेंट्स

Webdunia
शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (22:36 IST)
दुबई:आईपीएल फेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद ने शेष आईपीएल 2021 सत्र के लिए रिप्लेसमेंट के तौर पर हाल ही में कुछ खिलाड़ी चुने हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की जगह ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन द्वारशुइस को टीम में शामिल किया है। द्वारशुइस ने अब तक 82 टी-20 मुकाबले खेले हैं और 100 विकेट लिए हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने एम सिद्धार्थ के स्थान पर बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को चुना है। खेजरोलिया ने इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख