होली से पहले रोहित और हार्दिक मिले गले, अब फैंस को भी गले मिल लेने चाहिए (Video)

WD Sports Desk

गुरुवार, 21 मार्च 2024 (12:45 IST)
होली के त्यौहार और क्रिकेट के त्यौहार आईपीएल से पहले मुंबई इंडियन्स के पूर्व कप्तान और अभी के कप्तान हार्दिक पांड्या ने नेट सत्र के दौरान गले मिले और ऐसा माना जा रहा है कि जो भी दोनों के बीच कप्तानी विवाद पनपा वह अब खत्म हो गया है। इस भरत मिलाप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

#OneFamily #MumbaiIndians | @hardikpandya7 @ImRo45 pic.twitter.com/eyKSq7WwCV

— Mumbai Indians (@mipaltan) March 20, 2024
हाल ही में हुई एक प्रेस कॉंफ्रेस में हार्दिक ने रोहित से मुलाकात का एक ढुलमुल जवाब दिया था।पंड्या ने कहा था कि टीम का कप्तान नियुक्त होने के बाद वह रोहित से पिछले दो महीने से नहीं मिले है। उन्होंने रोहित से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर कहा था, ‘‘ हां और ना। वह यात्रा कर रहे हैं और राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘ हम पेशेवर हैं। अभी दो महीने ही हुए हैं।  आज हम अभ्यास मैच खेलेंगे, जब वह यहां आयेंगे तो निश्चित तौर पर उनसे बातचीत होगी।’’

पिछले दो सत्र में गुजरात टाइटन्स का नेतृत्व करने वाले पंड्या 2024 सत्र में मुंबई इंडियंस की अगुवाई करेंगे। मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब दिलाने रोहित को आश्चर्यजनक रूप से कप्तान पद से हटा कर पंड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी है।यहां से ना केवल फैंस बल्कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने भी   अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखाया था।

एक पोडकास्ट में मुंबई इंडियन्स के कोच मार्क बाउचर ने बताया था कि कप्तानी पर हुए फैसले को रोहित शर्मा तक पहुंचा दिया गया था। इसके बाद रितिका ने इंस्टा पर लिखा था कि यह गलत है। बहरहाल अब दोनों के बीच स्थिति सामन्य होते हुए दिख रही है। हो सकता है रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या प्यार भरी होली खेलें और फिर अंतिम ग्यारह में भा साथ में दिखे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी