ऑस्ट्रेलिया ने नहीं दिया कॉंट्रेक्ट तो मारे 63 गेंदो पर 124 रन, स्टॉइनिस की नजरें अब T20I विश्वकप पर

WD Sports Desk
बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (15:35 IST)
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA) का 2024-25 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलने के बावजूद आल राउंडर मार्कस स्टोइनिस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बने शतक का इस्तेमाल अपने सफेद गेंद के करियर को आगामी टी20 विश्व कप से आगे बढ़ाने के लिए करना चाहते हैं।

स्टोइनिस काफी स्पष्ट थे कि वह सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ और नवंबर में घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते थे।स्टोइनिस के साथ एशटन एगर, एंड्रयू टाय और जेसन बेहरेनडोर्फ ने हाल में पश्चिम आस्ट्रेलिया का अनुबंध ठुकरा कर ‘फ्रीलांस’ खेलने का फैसला किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख