ब्लूटूथ मल्टी डिवाइस कीबोर्ड, कीमत 2795 रुपए

मंगलवार, 14 जुलाई 2015 (18:24 IST)
लॉजिटेक ने भारत में ब्लूटूथ मल्टी डिवाइस कीबोर्ड ‘लॉजिटेक के480’ लांच किया है।  इस डिवाइस की कीमत 2,795 रुपए है। कंपनी के मुताबिक लॉजिटेक के480 ब्लूटूथ मल्टी-डिवाइस कीबोर्ड पहला डेस्क की बोर्ड है जिसे तीन डिवाइसेज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, कंप्यूटिंग प्लेफॉर्म के बावजूद भी इसका मतलब है कि इसे डेस्कटॉप (विंडोज, मैक या क्रोम ओएस) के अलावा एंड्रायड और आइओएस टैबलेट्स और स्मार्टफोन्स पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, इस यूनीवर्सल कीबोर्ड से एक साथ तीन ब्लूटूथ डिवाइसेज को जोड़ा जा सकता है।
इनपुट क समय डिवाइस के बीच में स्विच करन के लिए, लॉजिटेक के480 ब्लूटूथ मल्टी डिवाइस कीबोर्ड में एक आसान स्विच डायल उपलब्ध है। 
 
इस फुल साइज कीबोर्ड में शॉर्टकट कीज से अलग एक इंटिग्रेटेड स्टैेड भी है, इससे यूजर के स्मार्टफोन या टैबलेट को जब वह टाइप कर रहे हो तब एंगल पर होल्ड किया जा सकता है। यह दो रंगों में उपलब्ध है। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें