एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। इसमें एक व्यक्ति गूगल मैप पर पार्क में खोए एक बच्चे की खोज करते देखा जा रहा है। इसे देख सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति गूगल मैप पर लोकेशन को सर्च करते हुए पार्क में एक डस्टबिन में फंसे बच्चे की खोज कर लेता है।
द गूगल अर्थ गाइ के नाम से जाने जाने वाले टिकटॉक यूजर ने पार्स डी वैलेंसी, लॉज़ेन से विचित्र खोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें एक लड़के का धुंधला-सा वीडियो देखा जा सकता है, जिसमें बच्चे के सिर को गोल हरे रंग के डस्टबिन से बाहर निकलते देखा जा रहा है।