टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी

सुरेश एस डुग्गर

गुरुवार, 16 मई 2024 (12:05 IST)
Infiltration attempt on Line of Control failed: भारतीय सेना (Indian Army) ने गुरुवार को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पार से इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ की। 2 को अंतिम समाचार भिजवाए जाने तक मार गिराया गया था। सूत्रों के अनुसार यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

ALSO READ: 41 महीनों में 41 सैनिकों और 15 नागरिकों की जानें गई हैं पुंछ और राजौरी में फैले आतंकवाद में
 
घुसपैठ की कोशिश नाकाम : विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि टंगडार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को तब नाकाम कर दिया गया, जब एलओसी अर्थात नियंत्रण रेखा की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों ने आतंकवादियों की हरकतों को भांप लिया और आज गुरुवार तड़के उन्हें चुनौती दी।

ALSO READ: CM योगी बोले, आतंकियों की पैरवी करने वालों को राम मंदिर बुरा ही लगेगा
 
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया। सेना इलाके में सर्च अभियान भी छेड़े हुए है, क्योंकि कुछेक आतंकियों के जंगलों में छुपे होने की सूचना है।(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी