LIVE: दीपोत्सव के लिए सजी रामनगरी अयोध्या, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 19 अक्टूबर 2025 (12:05 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : रामनगरी अयोध्या में आज नौवें दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसमें 28 लाख से ज्यादा दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। राम की पैड़ी पर 56 घाटों पर 30,000 स्वयंसेवकों ने दीये सजा दिए हैं। पल पल की जानकारी... 


12:05 PM, 19th Oct
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के 160 वर्ष पुराने खजाने को शनिवार को 54 वर्ष बाद खोला गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्च प्रबंधन समिति आदेश पर खुले खजाने में बक्सों में बंद कुछ बर्तन, खाली संदूक, एक छोटा चांदी का छत्र और जेवरात के कुछ खाली बॉक्स मिले। मंदिर खुलने का समय होने के कारण फिर से खजाने के दरवाजे पर सील लगा दी गई। इसे रविवार को फिर खोला जाएगा। ALSO READ: 54 साल बाद खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, इसमें क्या मिला?

09:18 AM, 19th Oct
दोहा में कतर और तुर्की की मध्यस्थता में हुई शांति वार्ता के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने सीमा पर हुई भीषण झड़पों के बाद तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है। ALSO READ: पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीजफायर के लिए राजी, कतर ने किया ऐलान

08:37 AM, 19th Oct
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दीपावली पर सरकार द्वारा अयोध्या में हर साल दीयों पर होने वाले खर्च पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, हमें उनसे सीख लेनी चाहिए। भाजपा ने उनकी इस टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया और उन्हें हिंदू विरोधी बताया। इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। ALSO READ: अयोध्या में दीपोत्सव पर अखिलेश का सवाल, दीये और मोमबत्ती पर खर्चा क्यों?

07:53 AM, 19th Oct
-अयोध्या में आज छोटी दीपावली पर दीपोत्सव 2025 के लिए अयोध्या तैयार। 28 लाख से अधिक दीयों का प्रज्वलन होगा। 2100 लोगों द्वारा आरती की जाएगी। सीसीटी‍वी और ड्रोन से निगरानी। ALSO READ: सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड
-हनुमान गढ़ी मंदिर में भगवान के दर्शन करन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। 

07:52 AM, 19th Oct
-राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में अक्षरधाम के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 426 दर्ज़ किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।
-तमिलनाडु और केरल में बारिश के कारण कई शहरों  में जलभराव हुआ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी