BSF ने सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (10:45 IST)
सांबा/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात खोरा पोस्ट के पास घुसपैठिए को भारतीय क्षेत्र में घुसते देखा गया।

ALSO READ: BSF जवानों ने पंजाब के अबोहर सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
 
उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को चेतावनी दी लेकिन उसने उन चेतावनियों को नजरअंदाज किया जिसके बाद जवानों ने गोलियां चलाईं। बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख