Cold in Kashmir: कश्मीर में सर्दी का सितम जारी, गुलमर्ग में पारा शून्य से 8 डिग्री नीचे

सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (11:31 IST)
Cold in Kashmir: उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग (Gulmarg) में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा यह घाटी में रात में सबसे ठंडा (coldest) स्थान रहा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में बादल छाए रहने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
 
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर में रविवार को रात में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ALSO READ: Weather Update: बर्फबारी से राज्यों में बढ़ी सर्दी, कश्मीर घाटी में पारा शून्य से 2 डिग्री नीचे
 
अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 1.1 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने घाटी में अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी