केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, भाजपा ने लिया झारखंड की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने का संकल्प

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (21:09 IST)
रामगढ़ (झारखंड)। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सरकार को उखाड़कर सुशासन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। भाजपा के झारखंड प्रभारी चौहान रामगढ़ जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार झारखंड को बर्बाद कर देगी। किसान मुश्किल में हैं, क्योंकि उन्हें बिजली नहीं मिल रही और युवा इसलिए परेशान हैं, क्योंकि उनके लिए रोजगार नहीं है। पूरा राज्य रेत, खदान, खनिजों और संसाधनों की लूट से परेशान है।

ALSO READ: Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर
 
सुशासन स्थापित करने का संकल्प : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने मौजूदा सरकार को उखाड़कर सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया है। शिबू सोरेन के परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन को उनकी बिना किसी गलती के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।

ALSO READ: हेमंत सोरेन होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा
 
चौहान ने कहा कि राज्य में शिबू सोरेन के परिवार से बाहर का कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। चंपई सोरेन को हटाना वंशवादी राजनीति और सत्ता की भूख का ज्वलंत उदाहरण है। एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन बना रहेगा। भाजपा ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव आजसू के साथ मिलकर लड़ा था। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा चुनाव इस साल होने हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी