फाँसी दी, फिर फूँके पुतले . हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध

गुरुवार, 9 जून 2011 (14:29 IST)
बाबा रामदेव के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर विरोध का सिलसिला जारी है। बुधवार को विभिन्ना हिन्दू संगठनों ने यहाँ कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह और केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के पुतलों को सांकेतिक फाँसी दी और बाद में फूँक दिया।
बुधवार की दोपहर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यहाँ श्रीकृष्ण टॉकिज चौराहे पर बाबा रामदेव के साथ हुए दुर्व्यवहार का विरोध किया। हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने दिग्विजयसिंह और कपिल सिब्बल के पुतलों को फाँसी पर लटकाया। बाद में इन पुतलों का दहन किया। इस दौरान संगठनों के पदाधिकारियों ने नारेबाजी भी की। विहिप के दीपक कानूनगो ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर सत्याग्रह कर रहे बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर अत्याचार किया गया। इस दौरान मनोज वर्मा, पवन सेन, राम दांगी, राजा पाल, अवधेश रघुवंशी, धरम जोशी आदि उपस्थित थे। -निप्र
सचित्र - केजीजेयू813
केप्शन - बुधवार को खरगोन के श्रीकृष्ण टॉकिज चौराहे पर दिग्विजयसिंह व कपिल सिब्बल के पुतलों को फाँसी दी गई।
चित्र - केजीजेयू814
केप्शन - हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने पुतलों का दहन भी किया।

नोट : निम्न फोटो एच फाईल में भेजी गई खबर के साथ लगाने का कष्ट करें।
चित्र - केजीजेयू810
केप्शन - मंगलवार की शाम आई आँधी में दसनावल क्षेत्र में कई पोल गिर गए।
चित्र - केजीजेयू811
केप्शन - मंगलवार की शाम आई आँधी ने कई पेड़ों को भी क्षति पहुँचाई।
चित्र - केजीजेयू812
केप्शन - मंगलवार को आई आँधी से दसनावल व आसपास के ग्रामों के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

समाचार संख्या - 1

वेबदुनिया पर पढ़ें