बाल साहित्य : बेंगन भर्ता

यह बेंगन तो हरा-हरा है,
ताजा बिल्कुल खरा-खरा है।
 

 
चूल्हे में इसको भूना है,
नमक मसाला खूब भरा है।
 
यह भटा भर्ता कहलाता है,
खाओ तो मन भर जाता है।
 
पापा से भटे मंगा लेना,
मां अच्छा भर्ता बना देना।

वेबदुनिया पर पढ़ें