फनी बाल कविता : मीठी रोटी...

रोटी सिंकी तवे पर एक। 
चांदी जैसी सुर्ख सफेद। 


 
मां ने इसे बनाया है। 
ममता प्यार मिलाया है। 
 
जो भी इसको खाएगा। 
भीमसेन बन जाएगा। 
 
विजय सदा उसकी होगी। 
कभी पराजय न होगी। 
 
स्वादभरी मीठी-मीठी,
मां के हाथों की रोटी। 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें