Lakhimpur हिंसा में मारे गए किसानों और पत्रकार की अस्थियां BKU ने कीं विसर्जित

एन. पांडेय

शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (18:59 IST)
हरिद्वार। बीते 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार की अस्थियां शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने पूरे विधि-विधान के साथ ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी पर विसर्जित कीं।

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे की गाड़ी द्वारा रौंदे गए 4 किसानों और एक पत्रकार की अस्थियों को लेकर किसान वीआईपी घाट पहुंचे। जहां से पैदल चलकर सभी किसान ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी तक पहुंचे और सभी अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं।

किसानों की अस्थियां विसर्जित करने के बाद भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार हिटलर शाही पर उतर आई है। उन्होंने योगी और मोदी की सरकार को किसानों और मजदूरों की दमनकारी सरकार बताया।

उन्होंने कहा कि समय आने पर किसान बदला जरूर लेंगे।आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब भी किसानों द्वारा दिए जाने की बात उन्होंने कही।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी