बुध यदि है दूसरे भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी

मंगलवार, 2 जून 2020 (10:42 IST)
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह कन्या में उच्च, मीन में नीच का होता है। लाल किताब में छठे भाव में शनि बली और बारहवें भाव में मंदा होगा। चंद्र और मंगल के साथ एवं इनकी राशियों में बुरा फल देता है। लेकिन यहां दूसरे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : इसे यहां लड़कों जैसी लड़की कहा गया है। चालाकी से उत्तर देने वाला मतलब परस्त, फिर भी यदि अकेला है तो सभी को तारने वाला सिद्धि होगा।
 
5 सावधानियां :
1. मांस-मदिरा से परहेज करें।
2. घरेलू पशुओं जैसे भेड़, बकरी या तोता न पालें।
3. हर वक्त अपने स्वार्थ को ही साधने में न रहें।
4. झूठ ना बोलें।
5. ससुराल पक्ष से संबंध अच्‍छे रखें और खर्च पर ध्यान दें।
 
क्या करें :
1. बहन, बेटी, बुआ, साली का सम्मान करें।
2. धर्म स्थान पर चंद्र की चीजें दान करें।
3. भलाई के काम करें।
4. दुर्गा माता की भक्ति करें।
5. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी