एएई-1 अगली पीढ़ी की सबसे बड़ी समुद्री केबल प्रणाली है, जो करीब 25,000 किलोमीटर फैली है। यह दक्षिण एशिया को अफ्रीका तथा यूरोप से पश्चिम एशिया के रास्ते जोड़ती है। इसका निर्माण 17 वैश्विक सेवा प्रदाताओं द्वारा किया जा रहा है। परियोजना के भारतीय हिस्से का निर्माण रिलायंस जियो करेगी।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ईएसी की सिफारिशों के तहत पर्यावरण मंत्रालय ने एएई-1 समुद्री केबल प्रणाली परियोजना को सीआरजेड मंजूरी दे दी। यह परियोजना वर्सोवा बीच पर रिलायंस जियो इंफोकाम क्रियान्वित करेगी। अधिकारी ने कहा कि सीआरजेड मंजूरी कल दी गई जो कुछ शर्तों के अनुपालन पर निर्भर है। (भाषा)