सोने में मामूली तेजी, चांदी 626 रुपए टूटी

Webdunia
शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (19:53 IST)
नई दिल्ली। रुपए की विनिमय दर में गिरावट आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 22 रुपए की तेजी के साथ 48669 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि चांदी की कीमत 626 रुपए टूटकर 62214 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48647 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 626 रुपए टूटकर 62214 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,840 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 23.02 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में शुक्रवार को हाजिर सोना मामूली तेजी के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस पर पर था।

उन्होंने कहा, हालांकि जनवरी में अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 7.50 प्रतिशत हो गई जिससे पीली धातु में मजबूती बनी रही।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख