Gold Silver Price : दीपावली से पहले सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे थे। दोनों धातुओं के बढ़ते दाम निवेशकों में उत्साह का संचार कर रहे थे। ज्यादा मांग की वजह से डिमांड सप्लाय का गणित भी गड़बड़ा गया था। हालांकि धनतेरस के बाद से सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। 10 दिन में चांदी लगभग 31,000 रुपए सस्ती हो गई जबकि 7 दिन सोने के दाम भी करीब 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर गए।
क्यों गिर रहे हैं सोने चांदी : निवेशकों ने जमकर की मुनाफा वसूली। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती नहीं होने का भी असर सोने चांदी पर गिर रहा है। इस बीच पुतिन ने एक सार्थक पहल करते हुए अपना विशेष दूत ट्रंप के पास भेजा है। अगर रूस यूक्रेन युद्ध पर दोनों में बात बनती है तो सोने चांदी के दाम गिर सकते हैं। अमेरिका में फिलहाल शटडाउन से हालत चिंताजनक बने हुए हैं। शटडाउन खत्म होने के बाद दोनों धातुओं की कीमतों में और कमी आ सकती है।
MCX पर क्या है सोने चांदी के दाम : घरेलू वायदा बाजार MCX पर शनिवार सुबह सोना 1.23 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था जबकि चांदी की कीमत 1.47 लाख रुपए प्रति किलो थी। भले ही एमसीएक्स पर सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट आई हो पर बाजार से सोना चांदी खरीदने पर लोगों को उतना फायदा नहीं मिल रहा है। हालांकि दीपावली के बाद उन्हें कम प्रीमियम देनी होगी।
दिल्ली सराफा में क्या है सोने चांदी का भाव : देशभर में 14 अक्टूबर को सोने के दाम 1,26,152 रुपए प्रति 10 ग्राम थे जो आज घटकर 1,23354 रुपए हो गए। वहीं चांदी के दाम भी 1,78,100 से घटकर 1,51,450 रुपए रह गए। दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 125600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं यहां 1 किलो चांदी के दाम 1,55,000 रुपए हैं। धनतेरस के दिन सोना 1,32,400 और चांदी 1,70,000 रुपए थी।