Salman Khan News : सऊदी अरब में आयोजित 'जॉय फोरम 2025' (Joy Forum 2025) के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के एक बयान से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सलमान खान को एंटी-टेररिज्म एक्ट (1997) के तहत आतंकी घोषित कर दिया। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर उन्हें 'फोर्थ शेड्यूल' में शामिल कर लिया। फोरम में सलमान ने बलूचिस्तान और पाकिस्तान पर अपनी राय रखी थी। इसी से पाकिस्तान भड़क गया। पाकिस्तान सरकार के इस कदम से भारतीय सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है।
इस कार्यक्रम में सलमान भारतीय फिल्मों और उनकी पॉपुलैरिटी के बारे में बात कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में फिल्म्स की ऑडियंस ज्यादा है क्योंकि यहां पर भारत ही नहीं, बल्कि बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से भी बहुत लोग काम करने आते हैं। इसी से पाकिस्तान भड़क गया। पाकिस्तान सरकार के इस कदम से भारतीय सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है।
16 और 17 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में 'जॉय फोरम 2025' (Joy Forum 2025) का आयोजन किया गया था। उसके लिए दुनियाभर से मशहूर लोगों को बुलाया गया। इस पूरे मामले पर अभिनेता सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। जॉय फोरम में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान भी पहुंचे थे।
Edited By : Chetan Gour