गौतम अडानी फिर बने एशिया में सबसे अमीर, संपत्ति में 33,000 करोड़ रुपए का उछाल

Webdunia
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (08:49 IST)
  • गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में 12 नंबर पर
  • मुकेश अंबानी अमीरों की सूची में 13 नंबर पर
  • दोनों की संपत्ति में मात्र 6.3 अरब डॉलर का अंतर
Gautam Adani news : गौतम अडानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। वे दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 97.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं।
 
हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी तेजी दिखाई दी। इससे महज 24 घंटे में ही गौतम अडानी की नेटवर्थ में करीब 33,000 करोड़ रुपए का उछाल आ गया।
 
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी अमीरों की सूची में एक स्थान ऊपर पहुंच गए। अडानी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 15 लाख करोड़ के पास पहुंच गया। 
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी दुनिया में अमीरों की सूची में 13वें स्थान पर हैं, उनकी कुल संपत्ति 97 अरब डॉलर है। अडानी और अंबानी की संपत्ति में मात्र 6.3 अरब डॉलर का अंतर है। 
 
इस बीच अमीरों की सूची में सबसे आगे चल रहे एलन मस्क की नेटवर्थ में 7.13 अरब डॉलर की कमी आई है। उनकी संपत्ति घटकर 220 अरब डॉलर रह गई। दूसरे नंबर पर चल रहे बर्नार्ड अनॉल्ट की संपत्ति भी 5.50 डॉलर कम हो गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख