Hurun India Rich List 2024 : अडाणी ने अंबानी को पीछे छोड़ा, अडाणी परिवार भारत की सबसे अमीर फैमिली, 1 साल में बढ़ी 95% संपत्ति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (18:44 IST)
Hurun India Rich List 2024 : अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की संपत्ति में 1 साल में 95% की बढ़ोतरी हुई है। अब अडाणी भारत का सबसे अमीर परिवार है। उनकी कुल संपत्ति 11.62 लाख करोड़ रुपए हो गई है। अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 10.15 लाख करोड़ रुपए है, जिसमें एक साल में 25% की वृद्धि हुई है। 
 
क्या कहती है लिस्ट : Hurun India Rich List 2024  के मुताबिक अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद भी गौतम अडाणी एंड फैमिली ने पिछले साल के मुकाबले संपत्ति में 95% की ग्रोथ दर्ज की है। HCL के मालिक शिव नाडार और उनके परिवार की संपत्ति 3.14 लाख करोड़ रुपए है, जो उन्हें इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रखती है। सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस एस. पूनावाला और उनके परिवार की संपत्ति 2.90 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है, जिससे वे चौथे स्थान पर हैं।
ALSO READ: Reliance ने दीं 1.7 लाख नई नौकरियां, कुल 6.5 लाख हुई कर्मचारियों की तादाद
शाहरुख और रितिक रोशन की इंट्री : इस साल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की एंट्री हुई है। शाहरुख खान की संपत्ति 7,300 करोड़ रुपए हो गई है, जो उनकी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और फिल्मों की सफलता के चलते हुई। जूही चावला, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और करण जौहर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
 
भारत में 6 गुना बढ़ी अरबपतियों की संख्या : लिस्ट के अनुसार  भारत में अब अरबपतियों की संख्या बढ़कर अब 334 हो गई हैं, जो पिछले साल की तुलना में 75 अधिक हैं। पिछले 13 सालों में जब से हुरुन लिस्ट की शुरुआत हुई है, अरबपतियों की संख्या में 6 गुना बढ़ोतरी हुई है। इस साल की लिस्ट में 142 नए बिलेनियर शामिल हुए हैं, जिनमें से कई रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन से जुड़े हैं। इस साल लिस्ट में सबसे कम उम्र का व्यक्ति 21 साल का है, जो भारतीय अरबपतियों की नई पीढ़ी का प्रतीक है।
 
कितने प्रतिशत बढ़ी संपत्ति
गौतम अडाणी एंड फैमिली 11,61,800 95%
मुकेश अंबानी एंड फैमिली 10,14,700 25%
शिव नाडार एंड फैमिली 3,14,000 37% HCL
साइरस एस. पूनावाला एंड फैमिली 2,89,800 4%   
दिलीप संघवी 2,49,900 52%
कुमार मंगलम बिरला एंड फैमिली 2,35,200 87%
गोपीचंद हिंदुजा एंड फैमिली 1,92,700 9%
राधाकिशन दमानी एंड फैमिली 1,90,900 33%
अजीम प्रेमजी एंड फैमिली 1,90,700 24%
नीरज बजाज एंड फैमिली 1,62,800  35%

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी