सोना स्थिर, चांदी फिसली

सोमवार, 12 मार्च 2018 (17:28 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच स्थानीय खुदरा  जेवराती मांग रहने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 31,450 रुपए प्रति 10  ग्राम पर टिका रहा। औद्योगिक मांग घटने से चांदी हालांकि 150 रुपए टूटकर 39,500  रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।


दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से वैश्विक स्तर पर  पीली धातु को बल मिला है लेकिन अमेरिका के रोजगार आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा  ब्याज दर में जल्द ही बढ़ोतरी करने की संभावना तेज कर दी है जिससे सोने पर दबाव  हावी रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 0.80 डॉलर की गिरावट में 1,322.20 डॉलर  प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.60 डॉलर की गिरावट में  1,322.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की  गिरावट में 16.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी