सोने-चांदी के दामों में आई जबर्दस्त गिरावट, सोना 400 और चांदी 1500 रुपए गिरी

गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (12:16 IST)
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दामों में आज गुरुवार को जबर्दस्त गिरावट आई है। आज वायदा बाजार में गोल्ड की कीमतें सीधे 400 रुपए गिर गईं, वहीं चांदी को 1,500 रुपए का बड़ा नुकसान हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने के साथ आगे और बढ़ोतरी के संकेतों के साथ कल बुधवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट नजर आई।
 
आज रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर खुला है, लेकिन इस बीच गोल्ड की वायदा कीमतें भी गिरी हैं। वहीं सर्राफा बाजार में सोना 54,000 के ऊपर बना हुआ है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 49,800 के ऊपर चल रही है। वायदा बाजार में गोल्ड सुबह 10.25 बजे 399 रुपए या 0.73% की तेजी के साथ 54,275 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसका एवरेज प्राइस 54,350 रुपए प्रति यूनिट पर दर्ज किया गया। पिछले सेशन में क्लोजिंग 54,674 रुपए पर हुई थी।

Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी