सोने के दाम 408 रुपए टूटे, चांदी में भी हुई 594 रुपए की गिरावट

सोमवार, 21 नवंबर 2022 (16:28 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 408 रुपए टूटकर 52,847 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,255 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की तरह चांदी भी 594 रुपए के नुकसान से 61,075 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,745.5 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी नुकसान के साथ 20.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि डॉलर सूचकांक में बढ़त से कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना नुकसान में था। बाजार भागीदारों को फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति रुख पर कुछ नए संकेतकों का इंतजार है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी