पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती, इतने रहे दाम

रविवार, 22 जुलाई 2018 (10:28 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में शनिवार को भी कटौती गई है। देश के चार बड़े शहरों में में पेट्रोल 12-16 पैसे तक और डीजल 13-16 पैसे तक सस्ता हुआ है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 76.47 रुपए लीटर हुआ है। शुक्रवार को कीमत 76.62 रुपए थी। मुंबई में पेट्रोल पर 15 पैसे घटाए गए हैं। यहां दाम 84.06 से घटकर 83.91 रुपए किए गए हैं। 
 
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम बढ़ने और रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बावजूद तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर रेट कम किए हैं। तेल कंपनियां हर दिन कीमतें तय करती हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी