जनता को मिली राहत, इतने घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (09:47 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने से जनता को राहत मिली है। शनिवार को तीसरे दिन लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए।


दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81.99 रुपए और डीजल के दाम 75.36 रुपए प्रति लीटर रहे। मुंबई में पेट्रोल के दाम 87.46 रुपए और डीजल के दाम 79 रुपए प्रति लीटर रहे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी