पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार दूसरे दिन भी स्थिर

शनिवार, 9 जनवरी 2021 (09:53 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे। शुक्रवार को भी दोनों ईंधन 2 दिन की तेजी के बाद स्थिर रहे थे।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। ब्रेंट के दाम 54 डॉलर के ऊपर बने हुए हैं और यह 11 महीने के ऊपरी स्तर पर हैं।
 
गुरुवार को देश के चारों बड़े महानगरों में पेट्रोल का दाम 4 अक्टूबर 2018 के बाद रिकार्ड स्तर पर रहा था। गत दिवस दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकार्ड 84.20 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। इससे पहले 4 अक्टूबर 2018 को राजधानी में पेट्रोल के दाम 84 रुपए प्रति लीटर के रिकार्ड स्तर पर रहे थे।
 
सात जनवरी को डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक और पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे की तेजी आई थी।
 
इससे पहले छह जनवरी को दोनों ईंधनों की कीमतों में 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी छह और सात जनवरी को दो दिनों में पेट्रोल और डीजल में क्रमशः 49 और 51 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी