धोनी ने पद्‍म पुरस्कार ग्रहण किया

बुधवार, 23 दिसंबर 2009 (00:41 IST)
PTI
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने मंगलवार को सरकारी अधिकारियों से पद्‍मश्री पुरस्कार ग्रहण किया। वे इस साल के शुरू में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के हाथों इसे ग्रहण नहीं कर पाए थे।

झारखंड के मुख्य सचिव शिव बसंत से राज्य सचिवालय में मेडल और स्मृति चिन्ह हासिल करने के बाद धोनी ने मुस्कराते हुए कहा- धन्ववाद।

इस बीच बिहार की अदालत ने पिछले महीने धोनी को नोटिस जारी करके जवाब माँगा कि वे राष्ट्रपति भवन में पद्‍म पुरस्कार समारोह में क्यों उपस्थित नहीं हुए क्योंकि उनकी अनुपस्थिति के कारण क्रिकेट प्रशंसकों की भावनाओं को ठेस पहुँची।

धोनी पर अभी श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में दूसरे वन डे में धीमी ओवर गति के लिए दो मैच का प्रतिबंध लगा हुआ है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें