Commonwealth Games की बदौलत अब टी-20 रैंकिंग के टॉप 10 में दिखे 3 भारतीय बल्लेबाज

Webdunia
मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (17:50 IST)
दुबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी जेमिमाह रॉड्रिगेज़ ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में जगह बना ली है।


गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने भी मारी लंबी छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाली भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम महिला टी20 रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में करियर के सर्वश्रेष्ठ 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

बर्मिंघम खेलों में भारत के रजत पदक जीतने के अभियान के दौरान रेणुका ने 11 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन की बदौलत रेणुका 10 स्थान की छलांग के साथ करियर में पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहीं।

स्मृति मंधाना दो स्थान के नुकसान से चौथे जबकि शेफाली वर्मा छठे स्थान पर खिसक गई हैं।दीप्ति शर्मा बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के फायदे से 36वें पायदान पर हैं।गेंदबाजों की सूची में बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख