धोनी के कप्तानी छोड़ने पर कपिल देव ने दिया यह बयान

बुधवार, 4 जनवरी 2017 (23:00 IST)
नई दिल्ली।  टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान साबित हुए महेन्द्र सिंह धोनी ने वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ दी है। बीसीसीआई के चयनकर्ता आने वाले दिनों में टीम का चयन करने जा रहे हैं। धोनी ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि धोनी को मैदान में रहना चाहिए और विराट को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया जाना भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। 
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि वे बहुत बड़े कप्तान रहे हैं और उन्होंने बहुत सेवाएं दी हैं।


वे भारतीय क्रिकेट को बहुत आगे ले गए हैं। कपिल ने कहा कि धोनी को मैं मुबारकबाद देना चाहूंगा। हमें उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए।  

नए बच्चों को मौका दिया जाना चाहिए। धोनी की सोच यही है कि वह नई पीढ़ी को मौका दिया जाना चाहिए। मेरा यही मानना है कि देश के लिए खेलना ही सबसे बड़ा सम्मान है। कपिल देव ने कहा कि मैं उनके फैसलों को सैल्यूट करता हूं।

वेबदुनिया पर पढ़ें