उपविजेता नहीं अब विजेता बनो, विश्वकप से पहले 'हमारा ब्लू बंधन' का यह वीडियो भर देगा जोश

Webdunia
बुधवार, 2 मार्च 2022 (13:23 IST)
मुंबई:आईसीसी टूर्नामेंटों और भारतीय महिला घरेलू क्रिकेट मैचों के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के समर्थन और क्रिकेट प्रशंसकों को प्रेरित करने के लिए देश भर में हमाराब्लूबंधन अभियान का शुभारंभ किया है।

अभियान का उद्देश्य क्रिकेट की भावना को संग्रहित करना और उस बंधन को जीवंत करना है जो पूरे भारत में क्रिकेट प्रशंसकों का महिलाओं के साथ है। इस कड़ी में श्रृंखला की पहली अभियान फिल्म आगामी आईसीसी महिला विश्व कप 2022 को समर्पित है, जिसे और देश भर के प्रशंसक चार मार्च, 2022 से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।

ALSO READ: महिला टीमों के लिए खुशखबरी, सख्त बायो बबल में नहीं होगा वनडे विश्वकप

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख