शेष भारत की मजबूत शुरुआत

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2010 (19:16 IST)
ईरानी कप के मैच में मुंबई के खिलाफ शेष भारत ने अपनी मजबूत बल्लेबाजी के दम पर खेल के पहले दिन शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद (नाबाद 156) और शिखर धवन (83) ने शेष भारत को पहले विकेट के लिए 167 रन जोड़कर बेहतरीन शुरुआत दी। इसके बाद एस बद्रीनाथ (नाबाद 72) ने भी दमदार बल्लेबाजी की।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक शेष भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 331 रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए रोहित शर्मा एक मात्र कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंने 9 रन देकर एक विकेट लिया।

शेष भारत ने कप्तान युवराजसिंह ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अपने कप्तान के इस निर्णय को सही साबित करते हुए शेष भारत के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। (वेबदुनिया न्यूज)

वेबदुनिया पर पढ़ें