स्वान भी आईसीसी पुरस्कार की दौड़ में

शुक्रवार, 20 अगस्त 2010 (11:22 IST)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान को आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार की सूची में शामिल कर लिया है।

स्वान के इस सूची में शामिल होने से क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार की सूची के लिए नामित खिलाड़ियों की संख्या 17 हो गई है।

इस सूची में अन्य खिलाड़ियों के अलावा तीन भारतीय सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग और महेंद्रसिंह धोनी भी शामिल हैं। आईसीसी पुरस्कार छह अक्तूबर को बेंगलुरु में दिए जाएँगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें