कुछ अजब गजब बातें

गुरुवार, 19 मार्च 2015 (11:51 IST)
ऐसा शहर जहां लोगों से ज्यादा साइकिलें हैं या टेनिस बॉल से कालीन का उत्पादन। दुनिया भर से ऐसी ही कुछ रोचक बातें...
 
गोल्फ की बॉल : अमेरिका में हर साल करीब 30 करोड़ गोल्फ बॉल खेलते समय गुम हो जाती हैं। गेंद अक्सर पास के तालाब, पार्किंग या झाड़ियों में चली जाती है जिसे ढूंढना उस समय मुमकिन नहीं होता। इस बात का जवाब देना मुमकिन नहीं कि दुनिया भर में कितनी गोल्फ की गेंदें हर साल खोती हैं।
साइकिल की सवारी : दुनिया भर में प्रति सेकेंड करीब 4 साइकिलों की बिक्री होती है। हर साल दुनिया भर में करीब 13 करोड़ साइकिलें बिकती हैं। सत्तर के दशक में इस समय से एक चौथाई बिक्री होती थी। दुनिया में बिक रही 58 फीसदी साइकिलें चीन में बनती हैं।
 
लोगों से ज्यादा साइकिलें : नीदरलैंड के एम्सटर्डम शहर में साइकिलों की संख्या कुल आबादी से ज्यादा है। शहर में कुल 70 लाख लोग रहते हैं जबकि साइकिलों की संख्या करीब 1 करोड़ हैं।
 
टेनिस बॉल से कालीन : दुनिया भर में हर साल करीब 15000 टन टेनिस बालों का कचरा पैदा होता है। फ्रेंच टेनिस फेडरेशन इस्तेमाल गेंदों को कालीन बनाने के लिए भेज देता है। 100 मीटर लंबा कालीन बनाने में 40 हजार बॉल इस्तेमाल होती हैं।
 
जींस : दुनिया भर में जींस की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि हर 60 सेकेंड पर एक जींस बिक रही है। डेनिम की कुल बिक्री का 81 फीसदी हिस्सा औद्योगिक देशों में हो रहा है जबकि वहां रहने वाली आबादी सिर्फ 13 फीसदी है।
 
चमड़े के लिए : हर साल करीब 20 लाख कुत्ते और बिल्लियों को फर और चमड़े के लिए मारा जाता है। ऐसा करने में चीन और अन्य एशियाई देश आगे हैं। इनके चमड़े से खिलौने भी बनते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें