प्रियंका गांधी मंदिर में, बाहर श्रद्धालुओं ने लगाए हर-हर मोदी के नारे

बुधवार, 20 मार्च 2019 (12:11 IST)
लखनऊ। मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में उस समय बड़ी विचित्र स्थिति निर्मित हो गई, जब प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने मोदी-मोदी, और हर-हर मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। 
 
दअरसल, कांग्रेस नेता और पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। जानकारी के मुताबिक जिस समय प्रियंका मंदिर में थी, उस समय सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को सीढ़ियों के पास ही रोक लिया। 
 

#WATCH 'Modi, Modi' chants heard in Mirzapur's Vindhyavasini Devi temple premises where Congress General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra was visiting today. pic.twitter.com/DXCOnCJc4p

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2019
इससे नाराज श्रद्धालुओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए, वहीं प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रियंका के साथ अन्य कांग्रेसी नेता भी थी। उल्लेखनीय है कि अपने चुनाव कार्यक्रम के चहत प्रियंका अब तक कई मंदिरों और दरगाहों में माथा टेक चुकी हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी